Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरNationwide Protest for Old Pension Scheme Employees Demand Change

ओपीएस बहाली को लेकर आज संगठन करेंगे सेल्फी प्रदर्शन

सहारनपुर में ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लाइज फेडरेशन ने पुरानी पेंशन योजना के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत पटेल के नेतृत्व में कर्मचारी पीएम को सेल्फी के जरिए अपनी मांग प्रस्तुत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 7 Sep 2024 02:12 PM
share Share

सहारनपुर। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में नेशनल मिशन फार ओल्ड पेंशन स्कीम को के लेकर प्रदर्शन का फैसला लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत पटेल के आह्वान पर रविवार को सुबह सात बजे से पूरे दिन पीएम को अपनी सेल्फी वी वांट ओपीएस टैग करते हुए मांग को रखेंगे। जिले में इस अभियान को तरूण भोला कर्मचारी संघ के पदाधिकारी के दिशा निर्देश में चलाया जाएगा। कहा कि सरकार को यूपीएस में बदलाव करना ही पड़ेगा। जिलाध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढापे के सहारे को सुरक्षित करने के लिए अभियान में संगठन बढ चढ़ कर भागीदारी करेगा। पी.डब्ल्यू.डी. मिनिस्ट्रीयल संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सोमपाल राणा ने बताया की जब कर्मचारी मात्र 2800 पेंशन लेकर अपने घर जाता है मुझे बड़ा दुख होता है। शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने बताया कि हमें पुरानी पेंशन चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र धवलहार प्रधान ने बताया कि सभी अपने कर्मचारी संगठनों को पदाधिकारियों और सदस्यों को पूरे जोश के साथ अभियान पूर्ण करें। इस दौरान नीरू सिंह, निशांत, दानिश सिद्दीकी, अरविंद्र गुप्ता, मोती यादव ने भी विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें