Prayagraj Junction Closes Executive Lounge Due to Decreasing Passengers प्रयागराज जंक्शन पर बंद हुआ एग्जीक्यूटिव लाउंज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Junction Closes Executive Lounge Due to Decreasing Passengers

प्रयागराज जंक्शन पर बंद हुआ एग्जीक्यूटिव लाउंज

Prayagraj News - प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के लिए बनाई गई एग्जीक्यूटिव लाउंज अब बंद हो गई है। यात्रियों की कमी और घाटे के कारण इसे संचालन कर रही फर्म ने रेलवे को लाइसेंस लौटाते हुए बंद किया। लाउंज में आरामदायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 14 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
प्रयागराज जंक्शन पर बंद हुआ एग्जीक्यूटिव लाउंज

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता यात्रियों के लिए प्रयागराज जंक्शन पर बनाई गई खास सुविधाएं अब बंद होने लगी हैं। सिटी साइड पर स्थित एग्जीक्यूटिव लाउंज को बंद कर दिया गया है। वजह बनी यात्रियों की घटती आवाजाही और बढ़ता घाटा। संचालन कर रही फर्म ने रेलवे को लाइसेंस लौटाते हुए लाउंज का संचालन बंद कर दिया है। यह एग्जीक्यूटिव लाउंज पिछले वर्ष सितंबर माह में शुरू किया गया था। इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक सोफे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, नाश्ता, भोजन, पेयजल और अन्य आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध थीं। शुरुआत में इसका रिस्पांस भी अच्छा रहा, लेकिन महाकुम्भ के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आने लगी।

इसका संचालन कर रही झांसी की फर्म ने यात्री कम होने से लाउंज में लगातार घाटा होने से बंद किया है। रेलवे को दिए जाने वाले किराए और देखरेख की लागत निकलना मुश्किल हो गया था, इसलिए लाइसेंस सरेंडर कर दिया गया। अब रेलवे की ओर से फिर से टेंडर जारी किया जाएगा। इससे पूर्व जंक्शन पर संचालित रेलकोच रेस्टोरेंट भी घाटा होने पर संबंधित फर्म ने बंद कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।