Military Land Clearance Over 20 Illegal Structures Demolished in Prayagraj खाली कराया गया सैन्य क्षेत्र का बंगला, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMilitary Land Clearance Over 20 Illegal Structures Demolished in Prayagraj

खाली कराया गया सैन्य क्षेत्र का बंगला

Prayagraj News - प्रयागराज में, पुरानी छावनी के बघाड़ा स्थित सैन्य भूमि पर बने अवैध 45 मकानों और झोपड़ियों को खाली कराकर तोड़ दिया गया। रक्षा संपदा कार्यालय ने परिवारों को नोटिस जारी किया था। पहले दिन 25 और दूसरे दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 17 May 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
खाली कराया गया सैन्य क्षेत्र का बंगला

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुरानी छावनी के बघाड़ा स्थित सैन्य भूमि पर बना बंगला खाली कर लिया गया। शनिवार को लगातार दूसरे दिन चलाए गए अभियान में 20 से अधिक मकान और झोपड़ियां तोड़ दी गई। 8.2 एकड़ के बंगले में लगभग 45 मकान और झोपड़िया अवैध तरीके से बनाई गई थीं। कई परिवार परिसर में दशकों से रह रहे थे। रक्षा संपदा कार्यालय ने परिसर में रहने वालों को मकान और झोपड़ी खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी खाली नहीं करने पर रक्षा संपदा कार्यालय ने सेना और पुलिस की मदद से शुक्रवार को मकान और झोपड़ियां का ध्वस्तीकरण शुरू किया।

पहले दिन लगभग 25 मकान और झोपड़ियां तोड़ी गईं। रक्षा संपदा कार्यालय की टीम दूसरे दिन भी पहुंची और बचे मकान और झोपड़ियां को ढहाकर परिसर खाली करा दिया। रक्षा संपदा अधिकारी एके मिश्र के निर्देश एवं सहायक रक्षा संपदा अधिकारी निशिकांत के नेतृत्व में परिसर खाली कराने के बाद निशान लगाया गया है। रक्षा संपदा कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पूरा परिसर खाली होने के बाद निशान लगाया गया ताकि इस पर दोबारा कब जाना हो सके। सेना इसकी निगरानी भी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।