Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजIntercity Express Schedule Changed New Timings from Kanpur to Chitrakoot via Prayagraj Junction

जन्माष्टमी से सुबह 9:45 बजे आएगी कानपुर इंटरसिटी

प्रयागराज। कानपुर से प्रयागराज जंक्शन होते हुए चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। 26 अगस्त से ट्रेन सुबह 6:30 की जगह 6:45 बजे कानपुर से चलेगी और 9:45 बजे प्रयागराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 21 Aug 2024 05:24 AM
share Share

प्रयागराज। कानपुर से चलकर प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। 26 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से ट्रेन सुबह 9:35 की जगह 9:45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। ट्रेन की रवानगी 9:45 की जगह 9:55 बजे होगी। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर से ट्रेन सुबह 6:30 की जगह अब 6:45 बजे होने जा रहा है। जो सुबह 7:10 बजे सरसौल, 7:28 बजे औंग, 7:39 बजे बिंदकी रोड, 7:58 बजे फतेहपुर, 8:30 बजे खागा, 8:53 बजे सिराथू, 9:13 बजे भरवारी व 9:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें