Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़प्रयागराजHumsafar Express Adds Sleeper Coach for One Month Trial on Prayagraj to Anand Vihar Route

आज से हमसफर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक स्लीपर कोच

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली आनंद विहार के लिए चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में रविवार से स्लीपर का एक कोच बढ़ाया जाएगा। यह सेवा एक महीने के लिए रहेगी। अगर सफलता मिली तो इसे स्थाई किया जाएगा। वर्तमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 31 Aug 2024 01:13 PM
share Share

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली आनंद विहार के लिए चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में रविवार से स्लीपर का एक कोच बढ़ाया जाएगा। यह सेवा एक महीने के लिए रहेगी। अगर सफलता मिली तो इसे स्थाई किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन नंबर 12275 हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए हफ्ते में चार दिन, जबकि ट्रेन नंबर 22437 आनंद विहार के लिए तीन दिन चलती है। वर्तमान में ट्रेन में स्लीपर के कुल चार कोच हैं, जिसे रविवार से बढ़ाकर पांच किया जाएगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 12275 में प्रयागराज से एक सितंबर से 29 सितंबर व ट्रेन नंबर 12276 में नई दिल्ली से दो सितंबर से 30 सितंबर और ट्रेन नंबर 22437 में प्रयागराज से दो सितंबर से 30 सितंबर और ट्रेन नंबर 22438 में आनंद विहार से स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच तीन सितंबर से एक अक्तूबर तक बढ़ाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें