Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतSP Pledges to Form Government in UP by 2027 in Monthly Meeting

गैरहाजिर रहने वालों को नोटिस देकर जवाब लें, फिर करें समीक्षा

सपा की मासिक बैठक में 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनता में अपनी नीतियों को पहुंचाने की अपील की। बैठक में संगठनात्मक कार्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 10 Sep 2024 08:12 PM
share Share

सपा की मासिक बैठक में 2027 में उप्र में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि अधिक से अधिक जनता में पैठ बढ़ा कर कार्यकर्ता अपनी रीति और नीतियों को बताएं। ताकि सपा संगठन की ताकत दोगुनी हो सके। मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर प्रगति देखी गई। शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों को बाहर करने पर चर्चा की गई। मासिक बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस जारी कर जवाब लेने को कहा गया। जिला कार्यालय पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूचियों को अपडेट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 18 अक्टूबर तक बीएलओ घर घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापित करेंगे। मतदान स्थलों का समभाजन एवं पुनर्गठन कार्य चल रहा है। इसलिए सभी लोग प्रत्येक बूथ पर हटाए और जोड़े गए नामों का घर घर जाकर सौ फीसद सत्यापन करें। साथ ही नए मतदाताओं के फार्म भरवाकर उन्हें वोटर लिस्ट में सम्मिलित कराएं। जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा दिव्या गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, गयासुद्दीन मंसूरी, मखदूम खान,रूपराम कश्यप, काशीराम सरोज, अकबर अहमद अंसारी, बीडी प्रजापति, कमलेश परिहार, मीना दीक्षित, रियाज खान, अभिषेक गंगवार, आशा वर्मा,चौधरी प्रदीप पटेल, मो.हसन खां, आरती महेंद्र,मुनेंद्र भारती,ओमपाल,भूदेव गंगवार,संजय कुमार,मुकेश पाठक,हरगोविंद गंगवार,डिम्पल गौड़,संजय सिंह यादव,आशीष सिंह चौहान,चंद्रप्रकाश यादव,शुभम पटेल,जसवंत कुमार लोधी,विनोद कुमार वर्मा, डा.इरशाद खां,पुष्पेंद्र कुमार यादव, मो.आरिफ सिद्दीकी,मुकेश पाठक,अमित वाजपेई,तुलसीराम गुप्ता,सालिकराम गंगवार,गुरमीत सिंह,सलीम इदरीशी,लियाकत सलमानी,महेश पटेल,सत्यपाल सिंह यादव,रामकुमार पासवान,बलिउल्ला खां,शैलेश शर्मा,केदारनाथ गौतम,हरभजन सिंह,प्रशांत अवस्थी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें