Congress Workers Protest Against BJP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sufiya Quraishi in Madhya Pradesh कांग्रेस ने एमपी के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCongress Workers Protest Against BJP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sufiya Quraishi in Madhya Pradesh

कांग्रेस ने एमपी के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Pilibhit News - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सूफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर नारेबाजी की और राष्ट्रपति...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 17 May 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने एमपी के मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री के द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सूफिया कुरैशी पर की गयी अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणीं के विरोध में तहसील कार्यालय पर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की। बीसलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सूफिया कुरैशी पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में तहसील कार्यालय पर नारेवाजी करते हुए पहुंच गये। कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। एसडीएम की गैर मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अबधेश कुमार को देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की।

प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. नागेश पाठक, नवीन कुमार सक्सेना, तौलेराम, कुंमरसेन, महिपाल सिंह, खुर्शीद बेग, राजू मिश्रा, पप्पू गंगवार, राजेन्द्र भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।