Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़newly wed bride used to change her bindi several times day when husband started counting wife filed case

दिन में कई बार बिंदी बदलती थी नई-नवेली दुल्हन, पति ने शुरू कर की गिनती तो पत्नी ने दर्ज कराया केस

  • आगरा में नई-नवेली दुल्हन की बिंद गिनना उसके पति को भारी पड़ गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और झगड़े की वजह पूछी। इसके बाद पुलिस ने केस परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगराMon, 3 Feb 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
दिन में कई बार बिंदी बदलती थी नई-नवेली दुल्हन, पति ने शुरू कर की गिनती तो पत्नी ने दर्ज कराया केस

यूपी के आगरा में नई-नवेली दुल्हन की बिंद गिनना उसके पति को भारी पड़ गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और झगड़े की वजह पूछी। इसके बाद पुलिस ने केस परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई है। उसे मैचिंग की बिंदी लगाने का शौक है। घर के कामकाज में बार-बार बिंदी गिर जाती थी। जब भी वह फ्री होती तो बिंदी लगा लेती थी। पति को बिंदी का खर्च ज्यादा लगने लगा। उसने बिंदी की गिनती करना शुरू कर दिया। बिंदी गिनकर देना पत्नी को नागवार लगा।

पति ने पत्नी के ज्यादा बिंदी लगाने पर रोक लगाई तो पत्नी को बुरा लग गया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और पत्नी मायके चली गई। तीन माह से पत्नी मायके में थी। इसके बाद पत्नी थाने पहुंची और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। जहां काउंसलिंग के दौरान पति ने बिंदी गिनना बंद करने का वादा किया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।

ये भी पढ़ें:हाई हील वाली सैंडल की शौकीन थी पत्नी, पति ने अनसुनी कर दी डिमांड तो…

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 35 दंपतियों के बीच झगड़ों को सुलझाने का प्रयास किया गया। 12 दंपतियों ने विवाद खत्म कर साथ रहने पर सहमति जताई। काउंसलर डा अमित गौड ने बताया कि दंपतियों के बीच मामूली बातों में झगड़े के बाद बात यहां तक पहुंच गई थी। इरादतनगर की युवती की आठ माह पूर्व सिकंदरा के युवक से शादी हुई थी। युवती को बिंदी लगाने का शौक था। कामकाज के दौरान बिंदी इधर-उधर हो जाती थी। वो दिन में कई बार बिंदी बदलती थी। पति का कहना था कि वो सुबह काम पर जाता है और शाम को आता है। ऐसे में बार -बार बिंदी बदलने की जरूरत नहीं है। उसने पत्नी को रोजाना गिन कर बिंदियां देना शुरू कर दिया। पत्नी को यह बात अच्छी नहीं पसंद आई और वो तीन माह पूर्व झगड़ा कर मायके चली आई।

ये भी पढ़ें:यूपी के लड़के को दिल दे बैठी अमेरिकन फैशन डिजाइनर, 4 साल तक चली मोहब्बत, अब शादी
अगला लेखऐप पर पढ़ें