मुझे हाई हील वाली सैंडल चाहिए, पति ने अनसुनी कर दी पत्नी की डिमांड, विवाद सुन पुलिस ने पकड़ा माथा
- यूपी के आगरा से पति-पत्नी के विवाद को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान-परेशान है। पुलिस ने भी विवाद की वजह पूछी तो माथा पकड़ लिया।

शादी के बाद अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े हो जाते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं जो राई का पहाड़ बन जाती हैं। जिसके हंसता खेलता परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। यूपी के आगरा से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे हाई हील सैंडल पहनने की शौकीन है, लेकिन पति ने उसकी डिमांड को अनसुना कर दिया है। कई बार कहने के बाद भी वह हाई हील की सैंडल नहीं लाए। ये सुनते ही पुलिस ने माथा पकड़ लिया और केस को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 2024 में आगरा के रहने वाले युवक-युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ही हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। महिला को बचपन से ही हाई हील वाली सैंडल पहनने का शौक था। मायके में शौक पूरा न हो पाया तो उसने अपने पति से सैंडल लाने की बात कही। कुछ दिन बाद पति अपनी बीवी के लिए हाई हील वाल सैंडल ले आया। एक दिन उसी सैंडल को पहनकर महिला गिर गई, जिससे उसे चोट लग गई। पत्नी के चोट लगने से नाराज पति ने दोबारा हाई हील वाली सैंडल पहनने से मना कर दिया, लेकिन बीवी नहीं उसकी एक बात न मानी।
सैंडल टूट जाने के कारण उसने दोबारा से पति को उसी तरह की सैंडल लाने के लिए तो पति ने मना कर दिया। इसी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गुस्साई पत्नी कुछ दिन बाद अपने मायके चली आई। लेकिन उसके बाद वह थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस को जब मियां-बीवी के झगड़े की वजह पता चली तो उसने भी माथा पकड़ लिया। पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र में मामला ट्रांसफर कर दिया, जहां दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलर ने दोनों की बातों को सुनने के बाद सुलह करवा दी।