Notification Icon

दहेज की मांग पूरी होने पर महिला को घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ननदोई व मौसा ने मायके में आकर अभद्रता करते हुए बच्ची को ले जाने की कोशिश की। शिकायत पर पति सऊदी अरब चला गया। पुलिस मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 28 Aug 2024 01:36 PM
share Share

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ननदोई व मौसा ने मायके में आकर अभद्रता करते हुए उसकी बच्ची को लेकर जाने की कोशिश की भी थी। शिकायत होने के बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में मेहराज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए प्रताडित किया जाने लगा। उसका ननदोई व पति का मौसा उस पर बुरी नजर रखते थे। गर्भवती होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि गत 31 जुलाई को पति, ननदोई, मौसा व अन्य ससुराल वाले मायके में आए। आरोप है कि ननदोई व मौसा ने अभद्रता करते हुए बच्ची को उठा ले जाने का प्रयास किया। पुलिस में शिकायत की गई तो आरोपी पति सउदी अरब चला गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें