Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsScience Exhibition at Dayanand College BSc and MSc Students Shine
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया हुनर
Moradabad News - मुरादाबाद के दयानंद कॉलेज में शनिवार को छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रो़ सीमा रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टीना, अदीबा, सीमा परवीन और अन्य ने जलवायु परिवर्तन पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 26 April 2025 07:21 PM

मुरादाबाद। दयानंद कॉलेज में शनिवार को बीएससी व एमएससी की छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो़ सीमा रानी ने किया। उत्साह वर्धन डॉ़ जोली गर्ग व डॉ़ रीना मित्तल ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में पहला स्थान जलवायु परिवर्तन में टीना, अदीबा, सीमा परवीन, फरजाना, गोसिया चंचल तरन्नुम ने प्राप्त किया। संचालन शिक्षक प्रियांशी ठाकुर व खुशबू सिंह ने किया। इस मौके पर प्राचार्या ने विजेता समूह को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।