Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादKaliyugi son attacked his mother with bricks if he stopped drinking alcohol

शराब पीने से रोका तो कलियुगी बेटे ने किए मां पर ईंटों से प्रहार

मां ने शराब पीने से रोका तो कलियुगी बेटा आपा खो बैठा। उसने मां को ईंटों से प्रहार करके घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 11 Sep 2020 01:54 PM
share Share

मां ने शराब पीने से रोका तो कलियुगी बेटा आपा खो बैठा। उसने मां को ईंटों से प्रहार करके घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। घायल महिला बसंती देवी मझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव की रहने वाली हैं। पति कलुआ की मौत हो चुकी है। बेटा गौरव कुमार शराब पीने का आदी है। बताते हैं कि बसंती देवी ने मकान बनवाने के लिए सीमेंट और सरिया मंगवाई हैं। बेटे ने निर्माण के लिए मंगाई सरिया का सौदा कर दिया। बेची गई सरिया की रकम से शराब पी ली। इसकी जानकारी होने पर मां ने विरोध किया। इसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कलियुगी बेटे ने मां को ईंट मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें