Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादHeavy Rain Disrupts Life in Thakurdwara Transportation Halted and River Levels Rise

बारिश में गिरा तापमान, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

ठाकुरद्वारा में बुधवार शाम से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लोग घरों में कैद हैं और परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोग चिंतित हैं। हालांकि, धान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 12 Sep 2024 03:33 PM
share Share

ठाकुरद्वारा। बुधवार शाम से हो रही भारी बारिश के चलते गुरुवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। परिवहन व्यवस्था चौपट हो गई और यात्रियों के न पहुंचने से बसों का संचालन प्रभावित हो गया। व्यापारी पूरे दिन हाथ पैर हाथ धरे बैठे नजर आए। वहीं, बारिश से ढाढी,रामगंगा, फीका , लपकना आदि नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे लोगों की नींद उड़ गई है। मानपुर दत्तराम, नन्हूवाला के ग्रामीण बुरी तरह घबराए हुए हैं। बारिश से धान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं है बल्कि गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान प्रीतम सिंह, मोहम्मद हसन आदि ने बताया कि तेज हवाएं चलने से अधिक नुकसान होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें