Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut College Executive Meeting Appoints New Principal Dr Yudhveer Singh

डॉ. युद्धवीर सिंह बने मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य

Meerut News - मेरठ कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में डॉ. ओपी अग्रवाल की अध्यक्षता में प्राचार्य की नियुक्ति पर चर्चा हुई। उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार रावत की नियुक्ति समाप्त किए जाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 24 Feb 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
डॉ. युद्धवीर सिंह बने मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता मेरठ कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक मेरठ कॉलेज अध्यक्ष डॉ. ओपी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का प्रारंभ करते हुए मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने कार्यकारिणी समिति के समक्ष बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कॉंलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार रावत की नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में मेरठ कॉलेज में प्राचार्य का पद अब रिक्त है।

उन्होंने कार्यकारिणी के समक्ष वरिष्ठता क्रम में मेरठ कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ युद्धवीर सिंह को प्राचार्य बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया। प्रोफेसर युद्धवीर सिंह को बुलाकर मेरठ कॉलेज के नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने प्रो युद्धवीर सिंह को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो युद्धवीर सिंह ने कहा कि मेरठ कॉलेज एक ऐतिहासिक महाविद्यालय है जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अग्रणी कॉलेजों में शुमार है। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर काम करेंगे। कार्यकारिणी की मीटिंग में संजीवेश्वर त्यागी, जयवीर सिंह, अमित बंसल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें