Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठHusband Masterminds Murder Attempt on Wife from Saudi Arabia Arrested in Pallavpuram

सऊदी से पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी पति गिरफ्तार

मोदीपुरम, संवाददाता। एक माह पूर्व पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा रजवाहे पर महिला पर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 20 Aug 2024 08:23 PM
share Share

एक माह पूर्व पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा रजवाहे पर महिला पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने हमले के मास्टमाइंडर पति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने सऊदी अरब से षडयंत्र कर घटना को अपने भांजे से अंजाम दिलाया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले महिला के पति समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रवीण कुमार गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम कालोनी में रहता था। मार्च में प्रवीण नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। प्रवीण का एक बेटा गुरुकुल नारसन में पढ़ता है जबकि दूसरा बेटा पत्नि प्रियंका के साथ ही रहता है। 21 जुलाई को प्रियंका अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दूसरे बेटे के लिए सामान लेकर गुरुकुल नारसन जा रही थी। दुल्हैड़ा गांव के रजवाहे की पटरी पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशो ने तमंचे से प्रियंका पर फायर कर दिया जिसमें प्रियंका बच गई। उसके बाद हमलावर ने बलकटी से चलती बाइक पर ही प्रियंका पर ताबड़तोड़ तीन, चार वार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के बेटे ने किसी तरीके से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद वह अब स्वस्थ है। प्रियंका की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने हमलावर राहुल निवासी वंशीपुरा दौराला और निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों हमलावरों ने प्रियंका के पति प्रवीण कुमार द्वारा हत्या की सुपारी देना बताया था। जिसके बाद पुलिस प्रवीण की तलाश में जुटी थी। दो दिन पूर्व प्रवीण सऊदी अरब से आया था। मंगलवार को पुलिस ने प्रवीण गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें