Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठControversy Over Topper Evaluation in Chaudhary Charan Singh University Raises Questions

स्क्रूटनी में बढ़ गए 48 नंबर, मूल्यांकन पर सवाल

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी में मेडल विवाद उठा है। अनुष्का शर्मा को टॉपर घोषित करने के बाद उनके प्रथम सेमेस्टर के चुनौती मूल्यांकन में 48 नंबर बढ़ गए। छात्रों ने नंबरों में गड़बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 2 Sep 2024 08:39 PM
share Share

एमए अंग्रेजी में मेडल के विवाद में चौ.चरण सिंह विवि की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। आपत्ति की निर्धारित तिथि के बाद विवि द्वारा ने जिस अनुष्का शर्मा को टॉपर घोषित किया उसके प्रथम सेमेस्टर के चुनौती मूल्यांकन में दो पेपर में 48 नंबर बढ़े हैं। अनुष्का के एक पेपर में 27 और दूसरे में 21 नंबर बढ़े। प्रत्येक पेपर 70-70 नंबर का था। ऐसे में सवाल यह है कि चुनौती मूल्यांकन में इतने नंबर कैसे बढ़ गए। यदि चुनौती मूल्यांकन सही है तो पहले मूल्यांकन में गलती पर क्या किया। पूर्व में टॉपर छवि प्रदा ने सोमवार को धरना स्थल पर चुनौती मूल्यांकन पर सवाल भी उठाए। विवि ने अनुष्का शर्मा की आपत्ति को निर्धारित तिथि के बाद स्वीकार किया गया। विवि ने 28 अगस्त तक आपत्ति देने को कहा था। वहीं, कुलाधिपति स्वर्ण पदक विजेता आकाश प्रधान के भी चुनौती मूल्यांकन के बाद नंबरों में व्यापक बदलाव हुआ है। छात्रों ने चुनौती मूल्यांकन के नाम पर नंबरों में बदलाव में कथित रूप से गड़बड़ी की आशंका जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें