Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठBJP Leader Vivek Rastogi Robbed of Mobile by Bikers in Sadar Market

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी का सदर में मोबाइल लूटा

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से गुरुवार रात को सदर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। विवेक ने पुलिस को सूचना दी और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 19 Sep 2024 07:53 PM
share Share

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी से सदर बाजार इलाके में माल रोड पर जैसोर हाउस के पास बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात को मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लूट की सूचना एसपी सिटी को दी गई, जिसके बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया। भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी अपनी कार में गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे कैंट क्षेत्र में माल रोड की ओर आ रहे थे। कैंट इलाके में रेलवे फाटक बंद होने के कारण विवेक रस्तोगी ने कार छोड़ दी और पैदल ही टहलते हुए माल रोड की ओर आ गए। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने विवेक रस्तोगी का पीछा शुरू कर दिया। विवेक रस्तोगी माल रोड पर जैसोर हाउस तक निकल आए और अपने चालक को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पीछे से तेजी से आए और विवेक रस्तोगी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद विवेक ने लूट की जानकारी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को दी। सदर पुलिस इसके बाद मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की गई। इस मामले में फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। विवेक रस्तोगी की ओर से सदर पुलिस को तहरीर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें