कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु
Mau News - मधुबन में आदर्श नगर पंचायत के पिपरा उसुरी काली चौरा के समीप श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास डॉ. नारायण तिवारी ने भक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया।...
मधुबन। आदर्श नगर पंचायत मधुबन के पिपरा उसुरी काली चौरा के समीप चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन गुरुवार शाम कथा व्यास ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। डॉ. नारायण तिवारी ने कहा प्रभु की कृपा के लिए भक्ति की आवश्यकता है। इस दौरान कृष्ण-रुक्मिणी की सजीव झांकी सजाई गई। कथा पंडाल में भक्तों ने नाटिका के माध्यम से विवाह प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंच पर जैसे ही श्रीकृष्ण-रुक्मिणी का प्रार्दूभाव हुआ। श्रीहरि के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। कथाव्यास द्वारा उद्घोषित मंत्रोचार के बीच जैसे ही विवाह का कार्य संपन्न हुआ तो श्रद्धालुओं की भीड़ ने पुष्प वर्षा की।
पंडाल में सारा जनमानस भाव विभोर होकर झूम उठा। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। कथाव्यास ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मिणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस अवसर पर आयोजक सुशील पाण्डेय, जयप्रकाश पाण्डेय, सुनील, संजय, भैरोनाथ पाण्डेय, राकेश, यज्ञदत्त, रजनीश, आदित्य, निश्चल पाण्डेय, रुद्रांश, गौरव, धनंजय पाण्डेय, सारंगधर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।