Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराShiv Sena Appoints Santosh Thakur as Bhavani Sena City Chief to Fight for Women s Rights

सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं को आत्म निर्भर बनायेगी शिव सेना

संतोष ठाकुर को भवानी सेना का नगर प्रमुख बनाया गयासुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं को आत्म निर्भर बनायेगी शिव सेनासुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं को आत्म निर्

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 6 Sep 2024 08:06 PM
share Share

शिवसेना की विहार घाट स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें संतोष ठाकुर को भवानी सेना का नगर प्रमुख नियुक्त कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। शिव सेना के जिलाध्यक्ष चंद्रहास भारद्वाज ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ आये दिन हैवानियत और अत्याचार बढ़ रहा है। बहन-बेटियों को उनकी सुरक्षा के लिये आत्म निर्भर बनाने का समय है। हमारा संगठन महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। बताया कि उप महानगर प्रशांत तिवारी को संगठन से निष्काषित कर दिया गया है। बैठक में महानगर प्रमुख तरुण पालीवाल, उप महानगर प्रमुख आशू शर्मा, संगठन मंत्री राजीव शर्मा, हरिमोहन सैनी, भगवान दास, किशोर शर्मा, दीपक कुमार, लवलेश, संजय निषाद, रीना कुमारी, रश्मि कुमारी, श्याम सुंदरी, पिंकी, मूलचंद सैनी, लेखराज, राधे बाबा, राजा तिवारी, नवल सिंह, किशन गोपाल, मुकेश, भुवनेश ठाकुर, दीपक बघेल और शिवम पाठक आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें