Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराSerious Accident on Yamuna Expressway Two Cars Collide Two Injured

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराईं दो कार,दो घायल

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बालकिशन और किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कारें आगरा से नोएडा जा रही थीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराईं दो कार,दो घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 17 Sep 2024 07:00 PM
हमें फॉलो करें

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर शाम दो कारें आपस में टकरा गयीं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 70 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहीं दो कारें सिलेरियो कार में पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी, जिससे सिलेरियो कार सवार बालकिशन पुत्र परमानंद निवासी गोविंद नगर बापूधाम जिला गाजियाबाद व स्विफ्ट डिजायर कार चालक किशन पुत्र नेम सिंह निवासी थाना सादाबाद जिला हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु हास्पीटल भेज दिया।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर दो कारें भिड़ गयीं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु हास्पीटल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी‌

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें