Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराNational President of Indian Farmers Welfare Committee Announces Peace March on Yamuna Expressway

एक्सप्रेस-वे पर शांति मार्च के लिए किया जनसंपर्क

भारतीय किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता चौधरी रामबाबू सिंह कटैलिया ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकालने का ऐलान क

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 1 Sep 2024 07:16 PM
share Share

भारतीय किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामबाबू सिंह कटैलिया ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसे लेकर उन्होंने रविवार को क्षेत्र के गांवों में किसानों से जनसंपर्क किया एवं अधिक से अधिक संख्या में मोरकी इंटर कालेज के खेल मैदान में जुटने का आह्वान किया। कटैलिया ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तीन माह से ब्लाक पर तीन तारीख को महापंचायत होती है। गत तीन अगस्त को समस्या समाधान न होने व अधिकारियों के महापंचायत में न आने पर रोड जाम किया गया। इसे शासन-प्रशासन ने समस्या समाधान का अश्वासन देकर खुलवा दिया। मगर समस्या जस की तस हैं‌। समाधान न होने पर समिति ने मंगलवार 3 सितंबर को अब मोरकी इंटर कालेज के मैदान में महापंचायत रखी है, वहीं एक्सप्रेस-वे पर शांति मार्च करने का ऐलान किया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था खराब है, पुलिस झगड़े में राजीनामा होने पर सुविधा शुल्क लेती है। इससे गांवों में गुंडाराज कायम है। भ्रष्टाचार के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा। भ्रष्टाचार सभी विभागों में चरम पर है। पूर्व में एक्सप्रेस के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने का आश्वासन दिया था। खाद, बिजली की समय से आपूर्ति देने। फसल बीमा की जांच कर दोषियों को दंडित करने। न्यायालय के आदेशों पर 64 प्रतिशत मुआवजा दें। इसे लेकर दर्जनभर गांव कौलाना, आवखेड़ा, चांदपुरखुर्द, भारतियाका, कानेका, नवीपुर, सकतपुर, बाजना, पारसौली, पालखेड़ा आदि में जनसंपर्क किया। वहीं किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शांति मार्च के लिए गांव-गांव कमेटी गठित की। इस दौरान महासचिव व प्रवक्ता गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ, सतवीर सिंह, हरवीर सिंह, राजकुमार, रामखिलाड़ी शर्मा, होरीलाल शर्मा, हजारीलाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें