Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराFatal Car Collision on Yamuna Expressway Claims One Life and Injures Three

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत, तीन घायल

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक विजय (36) को घटनास्थल पर ही मृत घोषित किया गया। घायलों को अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 15 Sep 2024 09:47 AM
share Share

मथुरा बाजना नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 पर रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही दो कारें आपस में टकरा गईं। घटना में विजय (36) पुत्र महावीर निवासी पिपलीखेड़ा, तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत की मौके पर ही मौत हो गई और उमेश पुत्र निकहू निवासी रफीगंज, जिला अंबेडकर नगर, शिल्पा पत्नी पिंटू निवासी ग्राम मनझनिया थाना दबई, जिला आजमगढ़, मिंटू पुत्र केवल राम निवासी मनझरिया, दबई घायल हो गए। बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें