Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीRaksha Bandhan Celebrated with Plantation Drive in Karhal s Ratibhanpur Village

भाई-बहनों ने पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प

मैनपुरी। रक्षाबंधन के मौके पर करहल क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर में रक्षाबंधन वाटिका की स्थापना की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 19 Aug 2024 04:35 PM
share Share

रक्षाबंधन के मौके पर करहल क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर में रक्षाबंधन वाटिका की स्थापना की गई। वन विभाग के अधिकारियों के साथ भाई-बहनों ने एक साथ पौधरोपण किया। सौ से अधिक पौधे रोपित कर भाइयों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। सोमवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी वंदना सिंह के नेतृत्व में वन अधिकारी रतिभानपुर ग्राम पंचायत में पहुंचे। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम बांक तिराहे के पास पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर पौधरोपण कर रक्षाबंधन वाटिका की स्थापना की गई। भाई अथर्व और बहन आनवी मिश्रा ने एक साथ पौधरोपण किया। इसी तरह अन्य भाई-बहनों ने एक साथ आम, नीम, आंवला, इमली, बेल, पीपल, पाकड़ आदि के 100 से अधिक पौधे रोपित किए। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी विवेकानंद, वन दरोगा राजेश कुमार, राजेश बमनिया, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें