Nikhya Day Program Launched to Combat Tuberculosis in District टीबी मरीजों की पहचान करने डोर-टू-डोर जाएंगी आशाएं, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsNikhya Day Program Launched to Combat Tuberculosis in District

टीबी मरीजों की पहचान करने डोर-टू-डोर जाएंगी आशाएं

Mainpuri News - मैनपुरी। जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर निक्षय दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 15 May 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
टीबी मरीजों की पहचान करने डोर-टू-डोर जाएंगी आशाएं

जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर निक्षय दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि मरीजों का बलगम परीक्षण, एक्स-रे किया गया। रोग से ग्रसित पाए गए मरीजों का निक्षय पोर्टल पर तत्काल पंजीकरण कर उपचार प्रारंभ किया गया। मरीजों व उनके परिजनों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि ट्यूबरक्लोसिस, टीबी के मामलों की पहचान करने के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान प्रत्येक माह की 15 तारीख को टीबी के संदिग्ध मामलों पर फोकस करेगा।

अभियान को निक्षय दिवस का नाम दिया गया है, इसके तहत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, संदिग्ध मामलों की जांच, परीक्षण प्रदान करेंगी। आशा कार्यकत्री डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगी और संदिग्ध मामलों की पहचान करने का प्रयास करेगी। केंद्रों पर मरीजों को पोषण पोटल का वितरण किया गया। अभियान हर महीने प्रभावी ढंग से चलेगा। टीबी के मामलों की पहचान करने और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।