Extreme Heat Wave in Mainpuri Temperatures Soar to 43 C Residents Struggle आसमान से बरसी आग, गर्म हवाओं ने किया बेदम, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsExtreme Heat Wave in Mainpuri Temperatures Soar to 43 C Residents Struggle

आसमान से बरसी आग, गर्म हवाओं ने किया बेदम

Mainpuri News - मैनपुरी में आसमान से आग बरसने और गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। लोग गर्मी से बचने के उपाय कर रहे हैं। बिजली कटौती और धूल भरी हवाएँ स्थिति को और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 17 May 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
आसमान से बरसी आग, गर्म हवाओं ने किया बेदम

मैनपुरी। आसमान से बरस रही आग और दोपहर के समय चली गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। इस सप्ताह 10 से 200 किमी सफर कर रिश्तेदारियों में जाने वाले लोगों ने अपना कार्यक्रम आगे बढ़ा लिया है। भीषण गर्मी से लोग व्याकुल हैं और भीषण गर्मी का सामना करने के लिए ऐतिहात बरत रहे हैं। शुक्रवार को भीषण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में भीषण गर्मी लगातार पड़ रही है। दिन में आसमान से आग बरसती है।

रात में 12 बजे तक छतों पर गर्माहट महसूस होती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल है। बिजली कटौती घटों हो रही है। शहर में भी कटौती की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी और अधिक सताती है। शुक्रवार को सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। सुबह 8 बजे से सूर्यदेव की किरणें चुभने लगी। 10 बजे के बाद खुले आसमान के नीचे समय बिताना बेहद मुश्किल था। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। दोपहर के समय पश्चिम की ओर से धूल भरी हवाएं चलीं तो भीषण गर्मी और अधिक कष्टदायी बन गई। लोग वाहनों से निकल रहे थे वह जगह-जगह रुककर हैंडपंप या फिर बोतल से गले को सींच रहे थे। अगले तीन दिन भीषण गर्मी सताएगी मौसम वैज्ञानिक डा. नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और सताएगी। सूर्यदेव की तपन के साथ ही लू चलेगी। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा। तीन दिन के बाद आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच एक से दो डिग्री तापमान भी गिरने की संभावना है। अगले तीन दिन लोग घरों में समय बिताएं। कहीं जा रहे हैं तो कार्यक्रम को स्थगित कर आगे बढ़ा लें। भीषण गर्मी के बीच घरों में रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।