Shocking Case Woman Discovers Pregnancy After Marriage Accuses Brother of Rape निकाह से पहले भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsShocking Case Woman Discovers Pregnancy After Marriage Accuses Brother of Rape

निकाह से पहले भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Lucknow News - शर्मनाक - शादी कर ससुराल पहुंचने पर युवती के गर्भवती होने पर खुली पोल -

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 2 May 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
निकाह से पहले भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शर्मनाक - शादी कर ससुराल पहुंचने पर युवती के गर्भवती होने पर खुली पोल - ससुराल वालों ने महिला का दिया साथ, मुकदमा दर्ज कराया लखनऊ, संवाददाता पारा कोतवाली में महिला ने भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित ने शादी से पूर्व बहन के साथ गंदी हरकत की थी। वहीं, ससुराल पहुंचने के बाद महिला की तबीयत खराब रहने लगी। डॉक्टर ने चेकअप कर महिला के गर्भवती होने की जानकारी दी। जिसे सुन कर परिवार वाले दंग रह गए। पूछताछ करने पर महिला ने शादी से पहले दुष्कर्म किए जाने की जानकारी ससुराल वालों को दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बंधक बना कर किया दुराचार पारा निवासी युवती का रिश्ता कुछ माह पहले तय हुआ था। पीड़िता के मुताबिक एक अप्रैल की रात सगा भाई कमरे में घुस आया। आरोपित ने बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ-पैर बांध कर बहन के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बोला कि कुछ दिन में तुम्हारी शादी है। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। अगर किसी से शिकायत की तो तुम्हें मार दूंगा। भाई की करतूत से परेशान युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पर, उन्होंने भी बेटे की करतूत पर पर्दा डालते हुए युवती को शिकायत करने से रोक दिया। 15 अप्रैल को निकाह, 29 को गर्भवती होने का पता चला पीड़िता के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह होने के बाद रुख्सत होकर ससुराल गई। कुछ दिन गुजरने के बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। 29 अप्रैल को महिला को पति डॉक्टर के पास लेकर गया। चेकअप में महिला के गर्भवती होने का पता चला। यह बात सुन कर ससुराल वाले भी हैरान रह गए। काफी पूछताछ करने पर महिला ने भाई की घिनौनी करतूत के बारे में सास को जानकारी दी। तुम मुकदमा लिखाओ, हम साथ देंगे बहू के साथ हुई ज्यादती का पता चलने पर सास ने उसका हौसला बढ़ाया। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के कहने पर ही वह गुरुवार को पारा कोतवाली पहुंची। जहां सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो मीट दुकान में काम करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।