Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊ14 Negligent Tax Inspectors in Nagar Nigam Issued Notice for Carelessness in Tax Collection

टैक्स वसूली में लापरवाही पर 14 इंस्पेक्टरों को नोटिस

नगर निगम के 14 टैक्स इंस्पेक्टरों को टैक्स वसूली में लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने इनस्पेक्टरों की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्हें लापरवाही का सामना करना पड़ा।

टैक्स वसूली में लापरवाही पर 14 इंस्पेक्टरों को नोटिस
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 6 Aug 2024 03:10 PM
हमें फॉलो करें

गृहकर वसूली में लापरवाही करने वाले नगर निगम के 14 टैक्स इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी की गई है। टैक्स वसूली में ढिलाई पर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हें इंस्पेक्टरों की लापरवाही सामने आयी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि टैक्स की वसूली में अगर इन्होंने सुधार नहीं किया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में पिछले एक सप्ताह से टैक्स की वसूली काफी कम हो गयी है। इससे निगम की आय अचानक घट गयी है। इसकी जानकारी के बाद मंगलवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने टैक्स के सम्बंध में जोनल अधिकारियों वे कर अधीक्षकों की बैठक बुलायी थी। इसमें पता चला कि तमाम इंस्पेक्टर टैक्स वसूली में लापरवाही कर रहे हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कर निरीक्षक राजा भैया, राजेन्द्र कुमार, हरिशंकर पाण्डेय, शिब्ते रजा, आजाद अहमद, मधुरेश कुमार, उरमेन्द्र कुमार, रेनू यादव, मोहम्मद इसरार, रिंका पटेल, मोहम्मद शाहान, सौरभ पाण्डेय, अवनीश कुमार तथा रुचि यादव को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें