Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़ललितपुरPolice and Students Lead Patriotic Tiranga March in Madawara

तिरंगा थामकर पुलिस ने कस्बा में किया मार्च

मंगलवार को मड़ावरा में पुलिस और स्कूली बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, ललितपुरTue, 13 Aug 2024 04:40 PM
share Share

मड़ावरा। मंगलवार को थाना के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा थाना और सड़क पर पैदल मार्च करते हुए निकल पड़े। उनको ऐसा करते देख लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। रास्ते में जगह-जगह भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर पुलिस अफसरों ने लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने के लिए अपील की। थाना प्रभारी व पुलिस जवान लोगों के साथ भारत माता के जयकारे लगाते रहे। आजादी के 78वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सभी पुलिस थाना प्रभारियों पुलिस जवानों को हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च रैली निकालने का निर्देश दिया था। इस क्रम में मड़ावरा पुलिस ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। जो कस्बा स्थित चौक, चौराहे, गली मुहल्लों में होते हुए थाना परिसर पहुंची। जहां भारत माता के जयघोष के साथ इसका समापन हुआ। तिरंगा रैली के दौरान लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। पैदल मार्च रैली में थाना प्रभारी स्वास्तिक दुबे उप निरीक्षक गौरव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस जवान शामिल रहे। भ्रमण करते समय थाना प्रभारी ने कस्बावासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने को अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान में तहसीलभर के नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेकर सहभागी बने।

मड़ावरा। मंगलवार सुबह हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने मड़ावरा कस्बा में पैदल मार्च किया। इस दौरान कस्बा के लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। कस्बा के मुख्य मार्गों से निकली ये तिरंगा पैदल यात्रा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें