अब अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी बिकेंगे हस्तशिल्प उत्पाद
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में थारू हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। एकीकृत परियोजना के तहत 100 से अधिक महिलाएं उत्पाद तैयार कर रही हैं। अब इन उत्पादों की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट...
लखीमपुर। ओडीओपी में थारू हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं। वहीं आदिवासी समाज की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एकीकृत परियोजना की ओर से नया प्रयास किया गया है। दशकों से बंद वर्कशेड का सौंदर्यीकरण कराकर यहां महिलाओं को रोजगार दिया गया है। 100 से ज्यादा महिलाएं वर्कशेड में काम कर उत्पाद तैयार कर रही हैं। अब तक इनकी बिक्री बाजारों, मेलों आदि में स्टाल लगाकर हो रही थी, लेकिन सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर अब इन उत्पादों को बड़ा बाजार देने की तैयारी है। इसके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों पर हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री हो सकेगी। इस पर काम शुरू हो गया है।
वैसे तो थारू हस्तशिल्प उत्पाद ओडीओपी में शामिल हैं। समूह की महिलाएं उत्पाद तैयार कराती हैं। इसमें डलिया, टोकरियां, दरी, कारपेट, योग आसन, टोपी, झोला आदि करीब 35 प्रकार से अधिक सामग्री है। महिलाएं जलकुंभी, केला के रेसा आदि से इनको बनाती हैं। यह उत्पाद लोगों को काफी पसंद आते हैं। यहां बने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदेश, देश में लगने वाले मेलों में स्टाल लगवाए जाते हैं। इसके अलावा जिले में ही बिक्री की व्यवस्था है। इनको अब बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। आज लो ज्यादातर खरीदारी ऑनलाइन करते हैं। अब इन उत्पादों को भी ऑनलाइन बिक्री के लिए अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसी साइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उत्पादों के फोटो, उनके रेट आदि अपलोड किए जाएंगे। जिससे लोग घर बैठे यह उत्पाद खरीद सकते हैं। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बताया कि थारू महिलाओं के लिए चंदनचौकी के ग्राम बलेरा में एकीकृत जनजाति विकास विभाग परियोजना के तहत हस्तशिल्प उत्पाद एवं विक्रय केंद्र बना था। इसको फिर से शुरू कराया गया है। यहां करीब 100 महिलाएं रोज काम कर रह हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही मशीने भी उपलब्ध कराई गई हैं। अब उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। श्
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।