Bajaj Sugar Mill Hosts Architectural Knowledge Yagya Acharya Baluni Emphasizes Importance of Elder Blessings and Vastu Shastra बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है: आचार्य बलूनी, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsBajaj Sugar Mill Hosts Architectural Knowledge Yagya Acharya Baluni Emphasizes Importance of Elder Blessings and Vastu Shastra

बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है: आचार्य बलूनी

Lakhimpur-khiri News - बजाज चीनी मिल पलिया में छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ का पांचवां दिन मनाया गया। आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद सुख और शांति लाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के चरित्र का...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 5 May 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
बुजुर्गों के शुभाषीश, सुख समृद्धि व शांति का मूल है: आचार्य बलूनी

बजाज चीनी मिल पलिया में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से सुख शांति का वातावरण बना रहता है। संतसंग में जाने से पुण्य की प्राप्ति तथा ज्ञान चक्षु खुलते है। साथ ही भगवान श्रीराम की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र, श्रीराम के चरित्र का अनुसरण प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। कर्म पर निष्ठा में ही किसी भी फल की प्राप्ति छुपी होती है। आचार्य ने वास्तु शास्त्र की नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु विन्याश को विस्तार से समझाया।

साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है तथा वहां किन कक्षों को रखें इस पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्म स्थान-स्थान स्वामी-पृथ्वी के नाभिक तथा मनुष्य के नाभिक का संतुलन बनाने की विधि पर आचार्य सुशील ने विस्तार से व्याख्या की। इस दौरान बजाज के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा व यूनिट हेड, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अरुण मौर्या, रमेश दिवाकर, धर्म सिंह, अवतार सिंह, गुरुमेल सिंह, जीवन सिंह, श्रीकृष्ण भास्कर, अल्का गुप्ता, जयन्ती बरनवाल, पूर्णिमा जायसवाल व कविता गर्ग को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।