Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीWoman Alleges Fraud at Tiny Branch Claims 12 500 Withdrawn from Her SBI Account

टाइनी शाखा के मालिक पर खाता से रुपया निकालने का आरोप

पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ पर टाइनी शाखा के मालिक पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके खाते से 12,500 रुपये निकाल लिए गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 6 Sep 2024 11:35 AM
share Share

पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित टाइनी शाखा के मालिक पर महिला ने उसके खाते से हजारों रुपए निकालने का आरोप लगाया है। पैसा निकलने की जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस चौकी चायल इलाके के मखऊपुर गांव की नीता देवी पत्नी महेश कुमार ने बताया कि उसका खाता एसबीआई में है। दो अगस्त को वह तिल्हापुर मोड़ स्थित टाइनी शाखा गई थी। वहां उसने अपने खाते की रकम के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान टाइनी शाखा के मालिक ने उसके खाते से 12 हजार चार सौ रुपया निकाल लिया। शुक्रवार को रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह चायल स्थित टाइनी शाखा गई। उसने वहां से एक हजार रुपया निकाला और अपने बैंक खाते में जमा रकम की जानकारी ली। इस दौरान उसे पता चला कि दो अगस्त को उसके खाते से 12 हजार पांच सौ रुपया निकाला गया है। मामले की जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए। वह बदहवास हालत में तिल्हापुर मोड़ स्थित टाइनी शाखा पहुंची। वहां शाखा में ताला बंद देख उसने बैंक मैनेजर समेत थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें