Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कौशाम्बीHealth Fair Treats Over 1700 Patients 14 Referred to District Hospital

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1794 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार

रविवार को स्वास्थ्य मेले में 1700 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। 14 गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। 40 पात्रों को गोल्डेन कार्ड जारी किए गए। मेले का निरीक्षण सीएमओ डॉ. संजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 8 Sep 2024 05:04 PM
share Share

रविवार को जिले भर के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों ने 1700 से अधिक मरीजों का उपचार किया। इस दौरान गम्भीर रोगों से ग्रसित 14 मरीजों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में आये 40 पात्रों का चिकित्सकों द्वारा गोल्डेन कार्ड जारी किया गया। रविवार को जिले के 29 प्राथमिक व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने नोडल अधिकारी व उप मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित कर रखा था। उन्होने स्वयं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य करारी, पुरखास व मंझनपुर का निरीक्षण किया। सीएमओ के अलावा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केडी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदिहिन खुर्द तो उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौसपुर का निरीक्षण किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचपी मणि ने महांगांव केंद्र का निरीक्षण किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केडी सिंह ने बताया कि रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 43 चिकित्साधिकारी, 120 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड््ियुटी लगाई गई थी। मेले में आये 1194 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। इस दौरान 14 गम्भीर रोगियों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने 40 पात्रों को गोल्डेन कार्ड चिकित्सकों ने जारी किया। आरोग्य स्वास्थ्य मेला सकुशल सम्पन्न होने पर महकमे के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें