Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरVande Bharat Express to Operate Regularly from Varanasi to Agra Cantt Starting September 23

सवा तीन घंटे में आगरा से कानपुर की दूरी तय करेगी वंदे भारत

23 सितंबर से वाराणसी से आगरा कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन कानपुर से आगरा का सफर सवा तीन घंटे में पूरा करेगी। यह कानपुर सेंट्रल से चलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 18 Sep 2024 08:47 PM
share Share

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वाराणसी से आगरा कैंट के बीच 23 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन कानपुर से आगरा का सफर सवा तीन घंटे में पूरा कराएगी। शुक्रवार को छोड़कर बाकी सप्ताह के सभी छह दिन यह ट्रेन चलेगी। कानपुर सेंट्रल होकर चलने वाली यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

ट्रेन नंबर 20175 वाराणसी से दोपहर 3:20 बजे चलेगी। 4:50 से 4:55 तक प्रयागराज में रहेगी। कानपुर सेंट्रल शाम 6:57 बजे आकर 7:02 बजे छूटेगी। इटावा में रात 8:17 से 8:19 बजे तक और टूंडला में रात 9:32 बजे पहुंचकर दो मिनट रुकेगी और रात 10:20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20176 आगरा से सुबह छह बजे चलेगी। 6:48 पर टूंडला, सुबह 7:40 बजे इटावा और सुबह सवा नौ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकेगी। प्रयागराज 11:25 बजे और वाराणसी दोपहर एक बजे पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें