Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरRising Yamuna River Threatens Flood in Kanpur Dehat Water Level Surpasses Danger Mark

कानपुर देहात में खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंचा यमुना का पानी

कानपुर देहात में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर पहुँच गया है। इससे मूसानगर क्षेत्र के आठ गांवों में बाढ़ आ गई है। जल स्तर में लगातार वृद्धि के कारण भोगनीपुर और सिकंदरा के 28 गांवों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 14 Sep 2024 04:46 AM
share Share

कानपुर देहात। जिले की दक्षिणी सीमा पर स्थित यमुना नदी में पांचवीं बार बढ़ा जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया। सुबह सात बजे यमुना खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर जाकर 108.48 मीटर पर बह रही थी। यमुना के जलस्तर में इजाफे से सेंगुर नदी में पानी उल्टा ओवरफ्लो होने से जहां मूसानगर क्षेत्र के चपरघटा सहित आठ गांव बाढ़ की गिरफ्त में आ गए,वहीं भोगनीपुर वा सिकंदरा के 28 गांवों में भी बाढ़ का खतरा गहरा गया है। जिले में यमुना के जलस्तर में बराबर इजाफा हो रहा है। उफनाइ यमुना का पानी चपरघटा के पास सेंगुर नदी में उल्टा जाने से आढ़न, पथार का रास्ता पूरी तरह डूब गया।इससे आवागमन के लिए अब यहां के लोगों के समक्ष सिर्फ नाव का ही सहारा बचा है। जबकि इन दोनों गांवों के साथ मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नयापुरवा, भुंडा व चपरघटा आदि गांवों बाढ़ से घिर गए। लगातार जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से गहराए बाढ़ के खतरे से ग्रामीण सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के कालपी केंद्र के शिफ्ट प्रभारी सौरभ यादव ने बताया कि यमुना में 108 मीटर पर खतरे का निशान है, यमुना में अभी पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।शनिवार सुबह सात बजे यमुना 108.48 मीटर पर बह रही थी।

बीहड़ पट्टी के इन गांवों में बाढ़ का खतरा

यमुना व सेंगुर नदी किनारे स्थित नयापुरवा किशुनपुर, खरतला, खरका, दिबैर, उदईपुर, हलिया, करियापुर, दौलतपुर, फत्तेपुर, नगीना बांगर, अहरौली घाट, बम्हरौली घाट , रसूलपुर, भुंडा सरौटा, सिहारी, नौबादपुर, देवराहट, क्योंटरा बांगर, दया का पुरवा, नौबादपुर, कथरी, चपरेहटा, टयोंगा, भरतौली, कृपालपुर व सरांय, जैसलपुर महदेवा, गोहानी बांगर में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

जिले में बाढ़ से निपटने के यह हैं इंतजाम

नावों की व्यवस्था-तहसील भोगनीपुर में 37, अकबरपुर में17, रसूलाबाद में 14, डेरापुर में 3 व सिकंदरा में 2 नावें उपलब्ध हैं। डीएम के निर्देश पर दो साल पूर्व पांच बड़ी नावें खरीदी गई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें