Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरNew Idol Installed at Ram Lalla Temple in Kalyanpur Amid Celebrations

रामलला के नवीन विग्रह की स्थापना, गूंजा...जय श्री राम

कल्याणपुर के रावतपुर में रामलला मंदिर में नए विग्रह की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों के बीच, भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और जय श्रीराम के जयकारे लगे। सांसदों और अन्य स्थानीय नेताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 13 Sep 2024 03:01 PM
share Share

कल्याणपुर। रावतपुर के रामलला मंदिर में शुक्रवार को रामलला का नवीन विग्रह स्थापित किया गया। घंटा-घड़ियाल, शंख और मृदंग की ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। अन्न और जलाभिषेक के बाद रामलला का नवीन विग्रह गर्भगृह में स्थापित हो गया। जय श्रीराम के जयकारे लगे। विशाल भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रामलला मंदिर में स्थापित रामलला की पुरानी प्रतिमा खंडित हो गई थी। इलाकाई लोगों की मांग के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रामलला महाराज का नवीन विग्रह स्थापित करने का निर्णय लिया। नवीन विग्रह स्थापना के लिए ट्रस्टी कुंज बिहारी यजमान बनाए गए। मंदिर के हॉल में पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नवीन विग्रह की पूजा-अर्चना की। सात बटुकों ने पुजारियों के साथ रामलला के नवीन विग्रह का अन्न और जलाभिषेक किया। इसके बाद यजमान कुंज बिहारी सिर पर रामलला के नवीन विग्रह को सिंहासन पर रख कर गर्भगृह पहुंचे।

रामलला के नवीन विग्रह स्थापना होते ही जय जयकार हुई। इलाकाई लोगों ने अबीर- गुलाल की होली खेली। यहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद रमेश अवस्थी, वीरेन्द्रजीत सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, कीर्तन कुमार गर्ग, नीतू सिंह, अवध बिहारी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, जितेंद्र गांधी कुशवाहा, गुड्डू मिश्रा, विनय शुक्ला, नीरज कुरील,महेंद्र विक्रम रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें