Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरIndia and Japan sign agreement for modern farm project in Kanpur

जापानी प्रतिनिधि मंडल ने देखा कृषि विज्ञान केन्द्र

भारत और जापान के बीच कृषि विज्ञान केंद्र परियोजना के लिए समझौता हुआ, जापानी दल ने की निरीक्षण, कृषि उपकरणों से कृषि को उन्नत करने की योजना, कृषि में मशीनी कारण और उत्पादन में वृद्धि के लक्ष्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 7 Aug 2024 03:41 PM
share Share

कानपुर देहात। भारत सरकार एवं उत्तरप्रदेश सरकार तथा कृषि वन एवं मत्स्य मंत्रालय, जापान के बीच हुए समझौता हस्ताक्षर के क्रम में सीएसए कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर, एक मॉडल फार्म परियोजना संचालित होनी है। इसके लिये जापानी दल ने इसका निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ खलील खान ने बताया कि जापान सरकार द्वारा उन्नत कृषि उपकरणों के साथ जापानी विधि से कृषि की जायेगी। साथ ही कृषकों को कृषि में मशीनी कारण को बढ़ावा देने के साथ ही उन्नत कृषि के गुर सिखाये जायेंगे, जिससे लागत में कमी के साथ अधिक लाभ व उत्पादन में वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसी संदर्भ में 6 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधि मंडल, कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ पी. के. सिंह व निदेशक प्रसार डॉ आर. के यादव इत्यादि ने कृषि विज्ञान केंद्र, दलीप नगर में परियोजना हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण करने के साथ कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें