Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरFlood Risk Eases in Kanpur Dehat as Yamuna Water Levels Fall Villagers Depend on Boats

बाढ़ टली पर अभी भी नावों से हो रहा आवागमन

कानपुर देहात में यमुना के जलस्तर में गिरावट के बाद बाढ़ का खतरा टल गया है, लेकिन अभी भी कई गांवों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीण नावों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। एडीएम और एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 18 Sep 2024 04:48 PM
share Share

कानपुर देहात/मूसानगर।जिले की दक्षिणी सीमा पर उफनाई यमुना का जलस्तर गिरने के बाद बाढ़ का खतरा तो टल गया, लेकिन आढ़न पथार के रास्ते में अभी तक पानी भरा होने से ग्रामीण नावों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। बुधवार को एडीएम वित्त व एसडीएम भोगनीपुर ने प्रभावति पथार गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। जबकि बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर मरीजों का उपचार कर दवाइयां बांटी। जिले में पांचवी बार यमुना नदी के उफनाने से आढ़न,पथार,मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर,नगीना, नयापुरवा, भुंडा व चपरघटा आदि गांव टापू बन गए थे। यमुना के जलस्तर में गिरावट शुरू होने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा तो टल गया, लेकिन अभी भी कई गांवों के रस्ते पानी में डूबे हुए हैं। आढ़न पथार के रास्ते में पानी भरे होने के कारण बुधवार को भी ग्रामीण नावों के सहारे आवागमन करते दिखे। क्रेंदीय जल आयोग के कालपी स्थित केंद्र के शिफ्ट प्रभारी सौरभ यादव ने बताया कि यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार शाम 7 बजे यमुना 103.53 मीटर पर बह रही थी।

फसलों के नुकसान से आहत हैं किसान

यमुना के उफनाने से तटवर्ती गांवों के किसानों की ज्वार,बाजारा,तिली व अरहर आदि की फसलें पानी में डूबकर सड़ रही हैं। इससे किसान खासे आहत हैं। बुधवार को बाढ़ प्रभावित पथार गांव में पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता व एसडीएम भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बज्ञढ के कारण फसलें नष्ट होने के साथ ही मवेशियों के चारे का भी संकट बना है।

प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीमें , किया उपचार

बाढ़ प्रभिावत गांवों में अब उल्टी-दस्त बुखार व त्वचारोग संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमा भी सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को पहुंची स्वास्सथ्य टीमों ने अमरौधा ब्लॉक के उदईपुर में 8, कृपालपुर में 7, अहरौली घाट में 6 व दिबैर में 7 बुखार पीड़ितों का इलाज किया। जबकि राजपुर ब्लॉक के बैजामऊ में 12, गौहानी बांगर में 10 मरीजों का उपचार कर दवाइयां बांटी।सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में टीमों को भेजकर उपचार कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें