परिषदीय स्कूलों के लिए फिर आईं 54 हजार किताबें

कन्नौज। शिक्षण कार्य के लिए बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए किताबें आती ही जा रही हैं। शनिवार को भी ट्रक भरकर छह विषयों की 54755 किताबे आ गईं। इसमें कक्षा सात में गणित की 16576...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSat, 4 July 2020 09:55 AM
share Share

कन्नौज। शिक्षण कार्य के लिए बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए किताबें आती ही जा रही हैं। शनिवार को भी ट्रक भरकर छह विषयों की 54755 किताबे आ गईं। इसमें कक्षा सात में गणित की 16576 किताबें, रेनबो की 17050, महान व्यक्तित्व की 16576, इंग्लिश मीडियम में कक्षा चार की अवर इनवायरमेंट की 3293, कक्षा सात में मैथ की 630 और अर्थ एंड अवर लाइव की भी 630 किताबें आई हैं। बताया गया है कि कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए करीब 11.85 लाख किताबों की जरूरत है, जिसके सापेक्ष छह लाख किताबें जिले में आ चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें