Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरSevere Traffic Jam at Mungra Badshahpur Crossroads Causes Distress Among Commuters

जाम में फंसी एम्बुलेंस, कराहता रहा मरीज

फोटो--06 में एंबुलेंस भी फंसी रही। एम्बुलेंस में सवार मरीज कराह रहा था। मरीज के परिजन प्रशासन को कोसते नजर आए। मालूम हो कि यहां जाम की समस्या कोई एक द

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 20 Aug 2024 06:47 PM
share Share

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर मंगलवार को एक घंटे तक लगे भीषण जाम में फंसे राहगीर परेशान हो गए। मछलीशहर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जंघई व स्टेशन रोड पर पूरी तरह जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी थी। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। एम्बुलेंस में सवार मरीज कराह रहा था। मरीज के परिजन प्रशासन को कोसते नजर आए। मालूम हो कि यहां जाम की समस्या कोई एक दिन की नहीं है। आए दिन लोगों को जाम के झाम में फंसना होता है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी बेखबर है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस सिर्फ डंडा पीट कर कोरम पूरी कर लेती है। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चुनावी बेला में बड़े-बड़े वादा करते हैं। चुनाव जीतने के बाद वादा भूल जाते हैं। इस जाम में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुर्जुगों, बच्चों व छात्रों को उठानी पड़ती है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाठक ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें