दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति घायल

दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति घायलदुर्घटना में बाइक सवार दम्पति घायल सोनबरसा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग...

दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 17 May 2021 02:32 PM
हमें फॉलो करें

सोनबरसा/चौरीचौरा। हिन्दुस्तान संवाद

चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर सोमवार की दोपहर 12 बजे एक बाइक सवार दम्पत्ति सामने आ रही बाइक से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दम्पत्ति का उपचार एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

गोरखपुर के राजघाट क्षेत्र के घंटाघर निवासी अनिल मोदनवाल (40) व उनकी पत्नी पिन्की (38) बाइक से कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र के कठकुईया जा रहें थे। रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर कसया की तरफ जा रही दूसरी बाईक से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये घायल दम्पति को निजी अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें