Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडा14-Year-Old Girl Found Dead in Home Investigation Underway

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

बभनजोत के एक गांव में 14 वर्षीय बालिका अंजली का शव घर में मिला। उसकी मां ने बताया कि वह बकरी चराने गई थी। घर लौटने पर उसे जमीन पर पड़ा पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी पेट दर्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 14 Sep 2024 05:23 PM
share Share

बभनजोत, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय बालिका का शव उसके घर में भूमि पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर ग्रंट के मजरा अमवा घाट बाबा कुटी में एक 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके छप्पर के मकान में मृत अवस्था में पड़ा था। मृतका की मां के मुताबिक  खाना खाने के बाद अपने दो बच्चों के साथ लगभग ग्यारह बजे सुबह बकरी चराने चली गई थी और घर वापस आईं तो घर का दरवाजा बंद होने पर किशोरी को आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो अंजली जमीन पर पड़ी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। बेहोश होने की अशंका होने पर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी चल ही रही थी , इसी बीच लोगों ने मृत्यु हो जाने की बात बताई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक एसके राणा मय फोर्स पहुंचकर कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दिया तो मौके पर सीओ मनकापुर आरके सिंह भी पहुंच गए। उन्होनें शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष खोंडारे एसके राणा ने बताया कि मृतका अंजली उम्र 14 वर्ष का शव उसके घर में पाया गया। उन्होनें बताया उसकी मां बकरी चराने गयी थी। घर लौटकर आने पर घटना की जानकारी हुई। मृतका किशोरी का पेट दर्द का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट आने पर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें