अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को लेकर मंथन
Gangapar News - राजमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को लेकर हुई बैठक-करछना।पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान योजना की बैठ
अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान योजना की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय रामपुर में हुई। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग तपस्या, धार्मिकता परोपकार व प्रशासन के लिए अनुकरणीय रहा। जिलाध्यक्ष ने जिला अभियान के सदस्यों संग योजना बनाकर विधानसभा,ब्लाक स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अभियान के सदस्य भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में जिला संयोजक अशोक पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, रत्नाकर सिंह, धर्मराज पाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।