अरांव में युवती ने फांसी लगाकर जान दी
Firozabad News - फिरोजाबाद के अरांव क्षेत्र में रूबी (22) ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना अजीत की आत्महत्या के एक दिन बाद हुई, जिस पर रूबी के परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों...

फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में एक युवती की शनिवार को फांसी पर लटकने से मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। गांव के ही एक युवक ने शुक्रवार को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस युवक पर इसी युवती को ले जाने का आरोप था। युवती के परिजनों ने युवक को प्रताड़ित किया तो उसने आत्महत्या कर ली थी। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अरांव के इमलिया निवासी रूबी (22) पुत्री रमेश का शव शनिवार को पेड़ पर लटका मिला। शव को देख वहा काफी लोग एकत्रित हो गए।
पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। परिवारीजनों ने मामले में कुछ नहीं बताया। विदित हो इमलिया निवासी अजीत पुत्र घासीराम ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। उस पर रूबी को ले जाने का आरोप था। रूबी संत जनूबाबा कालेज में बीएड की छात्रा बताई है। अजीत के परिवारीजनों का आरोप है कि रूबी के परिजन अजीत को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की थी। अजित के परिजनों ने रूबी के परिजनों के खिलाफ मुकदमा भी शुक्रवार को दर्ज कराया था। लड़की पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा सिरसागंज। अरांव में शुक्रवार को अजीत की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों ने युवती रूबी के परिजनों में मामले में रूबी के पिता रमेश चंद्र, प्रकाश शास्त्री, भुवनेश कुमार, घनश्याम व भूपेंद्र आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को रूबी ने भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद बेटी के शव को लेकर गए परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। उन्होंने भी अजीत के परिजनों पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। अरांव पुलिस ने रूबी के पिता की तहरीर पर मृतक अजीत के परिवार के गाजीराम, शिशुपाल, दिनेश, जयवीर, रामवीर के खिलाफ मृतका का उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अब दोनों पक्षों से हुई मौतों में दोनों ही परिवारों के सदस्य नामजद हो गए हैं। दोनों परिवारों में अपने बेटे और बेटी की मौत को लेकर चीख पुकार मची हुई है। अधिकारियों ने पहुंचकर ली जानकारी सिरसागंज। रूबी की मौत के बाद सूचना पर सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। आत्महत्या को लेकर लोगों से जानकारी ली। मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस प्राथमिक दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।