Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़फिरोजाबादLocal Councillor Shot During Morning Walk in Firozabad Son Files Case

रंजीश के चलते पार्षद को गोली मारी, गंभीर

फिरोजाबाद में एक क्षेत्रीय पार्षद को मॉर्निंग वाक के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया। पार्षद के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद पहले से ही अपने विरोधियों से रंजिश मानते थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 17 Sep 2024 07:21 PM
share Share

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मॉर्निंग वाक पर निकले क्षेत्रीय पार्षद को रंजिश वश गोली मारकर घायल कर दिया। उनके दो गोलियां लगी। पार्षद के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेबर कॉलोनी निवास अलीम उर्फ भोला पुत्र रुस्तम क्षेत्रीय पार्षद हैं। वह निर्दलीय है और भाजपा के अब पार्षद हैं। वह मंगलवार प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वह फ्लाईओवर पर टहल रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पैर तथा गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़े।

पार्क में टहलने वाले काफी लोग पहुंचे। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। पता चलते ही पार्षद के परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उनकी हालत देख वह लोग घबरा गए। घायल पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसके बेटे ने पड़ोस की समीर उर्फ नन्नी, निजाम तथा ताजुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। समीर तथा निजाम 19/4 लिवर कॉलोनी तथा ताजुद्दीन वेस्ट ग्लास कालोनी का रहने वाला है।

पार्षद ने बताया कि निजाम ने उसके खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह हार गया था। तभी से वह रंजिश मानता है। कुछ दिन पहले भी उन लोगों ने मारपीट की थी। मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में ड्यूटी में घटित की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें