Jewelry Trader Arrested for Rape Under False Marriage Pretense शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला कारोबारी गिरफ्तार, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsJewelry Trader Arrested for Rape Under False Marriage Pretense

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

Firozabad News - पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी चूड़ी कारोबारी रजत गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह घटना सुहागनगर में हुई, जहां आरोपी ने युवती के साथ दो साल पहले जान-पहचान के बाद शारीरिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादThu, 15 May 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियुक्त चूड़ी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने इस मामले में जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह थाना दक्षिण ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को जैन मंदिर चौराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका नाम रजत गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता बताया है। वह पैंगोरिया वाली गली सेक्टर नम्बर 2 सुहागनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। युवती मार्केटिंग का काम करती थी। उसके सुहागनगर निवासी चूड़ी व्यापारी रजत से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी।

युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में टालने लगा। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।