फिरोजाबाद में टहलने निकले पार्षद को गोली मारी

फिरोजाबाद में निर्दलीय पार्षद अलीम भोला को टहलते समय एक युवक ने गोली मार दी। गोली उनके पेट और पैर में लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पार्षद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादTue, 17 Sep 2024 06:43 AM
share Share

फिरोजाबाद थाना लाइनपार क्षेत्र में घर से टहलने निकले पार्षद को युवक ने गोली मार दी। गोली मारने वाला युवक मौके से भाग गया। घायल पार्षद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी वार्ड 48 के निर्दलीय पार्षद अलीम भोला जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्षद अलीम भोला को मंगलवार की सुबह टहलते समय युवक ने गोली मार दी। एक गोली पेट को छूकर निकली और दूसरी पैर में लगी है। गोली लगने के बाद पार्षद मौके पर गिर गए। आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है। पार्षद से भी पूछताछ की जा रही है कि रंजिश के चलते किसी ने गोली तो नहीं मारी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें