Police Return Intellectually Challenged Woman to Family in Farrukhabad थाना पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलाया, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsPolice Return Intellectually Challenged Woman to Family in Farrukhabad

थाना पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलाया

Farrukhabad-kannauj News - महिला से नाम पता पूछा गया। इस पर महिला ने अपना नाम बताया तथा अपने आप को कानपुर नगर के एक क्षेत्र का रहने वाला बताया। थाना पुलिस की ओर ऋ9

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 19 May 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
थाना पुलिस ने महिला को परिजनों से मिलाया

फर्रुखाबाद, संवाददाता। थाना कमालगंज पुलिस ने बौद्धिक रूप से कम सक्षम महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गौसपुर निवासी नौशाद ने डायल 112 पर थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव में बौद्धिक रूप से कम सक्षम महिला घूम रही है। जानकारी मिलने पर पीआरवी की टीम गांव पहुंची और वहां से थाना कमालगंज को पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला से नाम पता पूछा गया। इस पर महिला ने अपना नाम बताया तथा अपने आप को कानपुर नगर के एक क्षेत्र का रहने वाला बताया। थाना पुलिस की ओर से महिला से मिली जानकारी के आधार पर सी प्लान एप के माध्यम से क्षेत्र के ग्राम प्रधान से फोन पर जानकारी की गयी।

ग्राम प्रधान ने महिला के बारे में पूरी जाकारी देते हुये पुलिस को बताया कि यह महिला उन्हीं के गांव की है। इस पर महिला के परिजनों तक सूचना भिजवाई गई। सूचना मिलने के बाद महिला के पति व देवरानी थाने पर आए तथा पुलिस ने महिला को उसके पति व देवरानी के सुपुर्द कर दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक नीरज त्यागी, कांस्टेबल चंचल व हेड कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।