Tension in Jalesar Village After Kalyan Singh Statue Vandalism मोहनपुर में पथराव के बाद दहशत, खेतों में काम पर जाने से बच रहे गांव के लोग, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTension in Jalesar Village After Kalyan Singh Statue Vandalism

मोहनपुर में पथराव के बाद दहशत, खेतों में काम पर जाने से बच रहे गांव के लोग

Etah News - जलेसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से गांव में दहशत का माहौल है। लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और शांति बनाए रखने...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 15 April 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
मोहनपुर में पथराव के बाद दहशत, खेतों में काम पर जाने से बच रहे गांव के लोग

जलेसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा के क्षतिगस्त होने के बाद गांव में दहशत है। डर की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। इस समय खेतों में काम फैला पड़ा है। गांव से बाहर निकले तो कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। घटना के बाद दोनों पक्ष अब शांति चाहते है। पता नहीं कि यह घटना कौन कर गया। ग्रामीणों का दावा है कि पथराव करने के लिए दूसरे गांव के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की दोपहर को मोहनपुर गांव की गलियां शांत थी। कुछ घरों के बाहर खड़े थे तो कुछ लोग छतों पर खड़े होकर माहौल देख रहे थे। गांव में गश्त कर रही पुलिस भी बाहर घूम रहे लोगों को घरों के अंदर पहुंचा रही थी। गलियों में सिर्फ पुलिस की अपील की सुनाई दे रही है। गांव के लोगों ने इस तरह का माहौल पहली बार देखा था। बच्चे और महिलाएं भी सहमी हुई सी थी। घरों से बाहर निकल कोई किसी का हाल नहीं जान रहा था। खेतों में काम होने के बाद भी चाहकर भी काम करने के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे। गांव में अधिकांश घरों के बाहर पुलिस का पहरा था। गांव के लोगों का दावा है कि दोपहर तक गांव में सबकुछ ठीक ठाक था। कोई तनाव नहीं था। पता नहीं यह हंगामा कहां से हो गया है।

पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह ने बताया कि जब जाटव मोहल्ले की ओर पथराव हो रहा था तो उसमें गांव के लोग नहीं दिखाई दे रहे थे। अधिकांश लोग दूसरे गांव के आ गए थे। उन्होंने पथराव कर गांव की फिजा को खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में कैमरे लगे हैं उनको देखकर घटना के बारे में पता किया जा सकता है। गांव में अब कैसे ही शांति बनी रहे यहीं हम सभी चाहते हैं। गांव के प्रधान नीरज वर्मा ने बताया कि दोपहर में कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया है। मूर्ति लगवाने की मांग की गई थी। वह प्रशासन ने मान ली थी। कुछ बाहर के लोगों ने यह घटना की है। अब हम सभी लोग शांति चाहते है।

जलेसर के मोहनपुर में गए थे। दोनों पक्षों से वार्ता की गई है। अब कोई विवाद नहीं है। मूर्ति स्थापित करने की पहल की जा रही है। जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया उनकी तलाश की जा रही है।

प्रेम रंजन सिंह, डीएम एटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।