Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़एटाFlooding Rivers and Canals Devastate Farmland in Nidhauli Kala

कानपुर ब्रांच का पानी झिनवार तक पहुंचा, ग्रामीण परेशान

जनपद में नदियां और नहरें ओवर फ्लो हो रही हैं, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। निधौली कलां क्षेत्र में स्थिति सबसे खराब है। झिनवार गांव में पानी घुसने से 500 बीघा फसलें खराब होने की आशंका...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 18 Sep 2024 04:42 PM
share Share

जनपद में बह रही नदियां और नहरें ओवर फ्लो होकर बह रही हैं। इनसे निकले वाला पानी किसानों के फसलों को चौपट कर रहा है। सबसे अधिक खराब स्थित ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र में है। दर्जनों गांव में पानी पहुंचने से किसान परेशान है। बुधवार को कानपुर ब्रांच के ओवर फ्लो होने से झिनवार गांव में पानी घुस गया। एसडीएम सदर सहित कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के गांव झिनवार में बुधवार की रात को पानी घुस गया। खेतों में पानी देख लोग परेशान हो गए। गांव की गलियों तक पानी भरा हुआ था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। एसडीएम सदर भावना विमल ने गांव का निरीक्षण किया। जानकारी एक्सईएन सिंचाई को दी गई। देरशाम तक नहर में पानी कम नहीं हो सका है। गांव में करीब 500 बीघा से अधिक फसल खराब होने की आशंका व्यक्त की गई है। प्रमुख रुप से गुलाब, धान और बाजारा की फसलों को अधिक नुकसान है। चार दिन पहले गुढ़ा गांव में इसी नहर का पानी घुस गया था। अभी तक इस गांव में पानी कम नहीं हो सका है। इसके अलावा बाकलपुर, रमंडपुरा, नगला पोखर सहित अन्य गांव में भी पानी पहुंच सकता है। सिंचाई विभाग ने अपनी टीमों को अलर्ट किया है। इससे कोई अनहोनी ना सके। सिंचाई विभाग का दावा है बारिश का पानी अन्य जिलों के खेतों में भरा हुआ है। यह पानी नहर में आ रहा है। इस पानी का दबाव कम होगा तभी पानी कम होने की संभावना है।

कानपुर ब्रांच में पानी आने के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। इस समय अधिकांश नहरें और रजवाह ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे पानी खेतों तक पहुंच रहा है। लगातार कोशिश की जा रही है कि पानी खेतों तक ना पहुंचने पाए।

पीके राजन, एक्सईएन सिंचाई खंड एटा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें