सड़क हादसों में एक की मौत, चार लोग हुए घायल
Etah News - 62 वर्षीय सत्यपाल शर्मा साइकिल से जा रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज आगरा में हुआ, जहां उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में, ऑटो पलटने से चार लोग घायल हो...

साइकिल से जा रहे वृद्ध को बाइकसवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी तरफ ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बालक, वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना पिलुआ के गांव ककरावली निवासी सत्यपाल शर्मा (62) 13 मई को साइकिल से जा रहे थे। गांव सुन्ना के पास पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
आगरा में उपचार के दौरान गुरूवार रात को मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ शुक्रवार दोपहर को आगरा रोड स्थित कमसान नहर पुल से आगे ऑटो पलट गया। घायल हमीद खां निवासी पिलखतर थाना एका फिरोजाबाद, रश्मि, नौ माह का बेटा निवासी सरकरी थाना अवागढ़ सहित चार घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।